गिरडीह, मार्च 13 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। सोनबाद पंचायत के 70 वर्षीया पंचायत समिति सदस्य मालती देवी की तबीयत बिगड़ने से देवीपुर एम्स में शुक्रवार को मौत हो गई। पंस सदस्य लंबे समय से बीमार चल रही थी। घटना की सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने इलाज के लिए उसे देवीपुर के एम्स अस्पताल लेकर पहुंचे। इस बीच उनकी मौत हो गई। पंस सदस्य के आकस्मिक निधन से समिति के सदस्यों के बीच शोक की लहर है जबकि सोनबाद गांव में मातम पसरा हुआ है। सूचना मिलने पर बेंगाबाद प्रमुख मीना देवी, स्थानीय मुखिया चमेली देवी व उनके प्रतिनिधि चंद्रकांत मंडल सोनबाद गांव पहुंचे और पंस समिति सदस्य के पार्थिव शरीर पर फूल माला देकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। प्रमुख, मुखिया के अलावा मो जैनूल अंसारी, झामुमो नेता नुनूराम किस्कू सहित कई अन्य लोगों ने शोक प्रकट किया है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.