गिरडीह, फरवरी 25 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के गांडेय पंचायत के हरिजन टोला स्थित हर घर नल - जल योजना के तहत लगाई गई खराब पड़ी टंकी को गांडेय पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि श्याम पाठक की पहल पर बुधवार को मरम्मत करके पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई। टंकी से पानी की आपूर्ति शुरू होने से ग्रामीणों के बीच खुशी देखी जा रही है। जानकारी के अनुसार, गांडेय पंचायत के हरिजन टोला स्थित पानी टंकी की मशीन जल जाने के कारण विगत चार माह से उक्त टंकी से पानी की आपूर्ति बाधित हो गई थी। टंकी से जलापूर्ति बाधित होने से हरिजन टोला की लगभग 250 ग्रामीणों की आबादी प्रभावित हो रही थी। ग्रामीणों ने अपनी समस्या की जानकारी गांडेय पंसस प्रतिनिधि श्याम पाठक को दी। ग्रामीणों की समस्या को सुनने के बाद श्याम पाठक ने पीएचइडी विभाग के एसडीओ को फोन करके टंकी खराब होने की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.