पंस की मासिक बैठक में छाया रहा पेयजल का मुद्दा
धनबाद, मार्च 19 -- बाघमारा प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को पंचायत समिति की मासिक बैठक प्रमुख गीता देवी की अध्यक्षता में हुई। सरकारी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने केंद्र व राज्य की सामाजिक लाभकारी योजनाओं की समीक्षा के साथ पंचायतों की समस्याओं पर विशेष रूप से चर्चा की। उपस्थित सदस्यों ने गर्मी को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या का तत्काल समाधान करने की बात रखी। सदस्यों ने खराब पड़े चापानलों की मरम्मत और जरूरत पड़ने पर दूरदराज के क्षेत्रों में टैंकर से पानी उपलब्ध कराने की मांग की। इस पर बीडीओ लक्ष्मण यादव ने कहा कि जलापूर्ति को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि वे अपने क्षेत्रों के खराब चापानलों की सूची प्रखंड प्रशासन को दें, ताकि मरम्मत के लिए उसे जिला मुख्यालय भेजा जा सके। बैठक में सदस्यों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.