समस्तीपुर, मार्च 30 -- विद्यापतिनगर । प्रखंड के पंचायत समिति भवन में सोमवार को आयोजित पंचायत समिति की सामान्य बैठक हंगामेदार रही। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख कृष्णा देवी ने की, जबकि संचालन प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार ने किया। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विकास योजनाओं पर चर्चा की, वहीं नल-जल योजना के तहत पेयजल आपूर्ति में अनियमितता का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। प्रखंड के कई पंचायतों में पानी की आपूर्ति नियमित नहीं होने पर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताते हुए जमकर हंगामा किया। बाजितपुर पंचायत के मुखिया मुकेश कुमार ने कहा कि उनके पंचायत के कई हिस्सों में नल-जल योजना सुचारू रूप से नहीं चल रही है। इस संबंध में विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। उन्होंने यह भी आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.