बेगुसराय, मई 14 -- खोदावंदपुर,निज संवाददाता। खोदावंदपुर पंचायत समिति की विशेष बैठक गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में हुई। प्रखंड प्रमुख संजू देवी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सरकार के जन सहयोग शिविर के उद्देश्यों पर चर्चा की गई। साथ ही, 19 मई को सागी पंचायत में लगने वाले जन सहयोग शिविर की तैयारी को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की गई । इस जन सहयोग शिविर में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने एवं सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना को धरातल पर उतारने की जरूरत पर बल दिया गया। बैठक में बिहार सरकार साइंस एवं टेक्नोलॉजी डिपार्मेंट के संयुक्त सचिव शहनवाज अहमद नियाजी ने पंचायत प्रतिनिधियों को सरकार की जन सहयोग शिविर के उद्देश्यों एवं इससे होने वाले लाभ के बारे में पंचायत प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को बताया।...