गिरडीह, मार्च 13 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख उषा देवी ने की। बैठक में अंचलाधिकारी सह प्रभारी बीडीओ शशि भूषण वर्मा, उपप्रमुख उपेंद्र महतो, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप मंडल, विधायक प्रतिनिधि अमित महतो, पूर्व प्रमुख यशोदा देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व पंचायत समिति सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में पंचायत समिति सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। इसरी बाजार पंचायत समिति सदस्य ने इसरी बाजार में खराब पड़ी हाई मास्ट लाइट की मरम्मत, चौक पर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने, 11 हजार वोल्ट के बिजली तार में गार्ड वायर लगाने, बाजार चौक में जाम की समस्या का स्थायी समाधान तथा प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी ...