सीतामढ़ी, मार्च 25 -- डुमरी कटसरी। पंचायत समिति की बैठक प्रमुख सरिता देवी की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में बुधवार को हुई। छठें राज्य वित्त आयोग द्वारा वित्त वर्ष 25-26 के लिए उपलब्ध कराई गई निधि से कार्यान्वित होने वाली योजनाओ पर बैठक में चर्चा कर पारित किया गया। साथ ही विभिन्न विभाग द्वारा शुरू योजनाओ की समीक्षा की गई। बीपीएम दीपक पासवान द्वारा बताया गया कि सीएम महिला रोजगार योजना के तहत करीब 18 हजार महिलाओ को 10-10 हजार रुपए दी गई है।महिला द्वारा शुरू रोजगार के आकलन के पश्चात चार किस्त में दो लाख की राशि दी जायेगी। जिसमें 35 हजार रुपए संबंध महिला को स्वयं लगाना होगा। पंसस मुकेश साह ने राशन कार्ड निर्माण में विभाग द्वारा की जा रही मनमानी की जांच की मांग की।बीते दिनो आई आंधी-पानी से हुई फसल क्षति के लिए किसानो की मु...