गोपालगंज, मार्च 9 -- मांझागढ़, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय के सभागार में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक प्रमुख वाजिद अली की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से एमडीएम की गुणवत्ता, भवनहीन विद्यालयों की संख्या, छात्रों के अनुपात में कमरों की कमी, पंचायतों में लगाई गई सोलर लाइट की स्थिति व उसकी मरम्मत, बीज वितरण, आशा की बहाली, बिजली व्यवस्था, किसान रजिस्ट्रेशन सहित विभिन्न योजनाओं की स्थिति पर चर्चा की गई। इस दौरान कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किए गए। सिपाहखास पंचायत की पंचायत समिति सदस्य सीमा देवी ने संतपुर, छितौली, परशुरामपुर व माड़वा टोला गांव के बीच नहर पर बनने वाले पुल के निर्माण में हो रही देरी को लेकर प्रस्ताव पारित कराया। वहीं अन्य सदस्यों ने भी अपने-अपने पंचायतों से जुड़ी समस्याओं को सदन में उठाते हुए प्रस्ताव पारित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.