बेगुसराय, फरवरी 10 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड पंचायत समिति की बैठक मंगलवार को विमर्श कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख अनिता देवी ने की। बैठक में मुख्य रूप से डिग्री कॉलेज, बिजली व सिंचाई के मुद्दे छाये रहे। इसके साथ ही प्रखंड के शैक्षणिक, कृषि, विद्युत, राशन वितरण, स्वास्थ्य एवं पंचायत विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। सबसे प्रमुख मुद्दा प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने को लेकर रहा जिस पर पंचायत समिति सदस्यों के बीच एक राय नहीं बन सकी। डिग्री कॉलेज के संचालन को लेकर समसा पंचायत समिति सदस्य गौतम गोस्वामी ने समसा में स्थित बेकार पड़े मांडल स्कूल भवन में कॉलेज शुरू करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि भवन उपलब्ध होने के बावजूद उसका उपयोग नहीं हो रहा है। ऐसे में वहां डिग्री कॉलेज खोला जा सकता है...