समस्तीपुर, फरवरी 16 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत चकहबीब वार्ड 14 निवासी मंटून राय की पत्नी सह पंचायत समिति सदस्य रेखा देवी के फर्द बयान के आधार पर स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें गांव के हीं नीतीश कुमार, शंकर राय और 10-12 अन्य को आरोपित किया है। वहीं दूसरी तरफ चकहबीब वार्ड 14 निवासी शंकर राय के पुत्र नीतीश कुमार ने स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें चकहबीब वार्ड 14 टोला झपही निवासी मनटुन राय, रेखा देवी, राजन कुमार, जूली कुमारी, करीना कुमारी और बैजनाथ राय को नामजद किया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि दोनों पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...