मुंगेर, मार्च 11 -- संग्रामपुर,एक संवाददाता। मंगलवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में पंचायत समिति की सामान्य बैठक प्रखंड प्रमुख रेखा देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान प्रखंड क्षेत्र में पेयजल की समस्या के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। दीदारगंज पंचायत दक्षिणी क्षेत्र के पंचायत समिति सदस्य सचिन कुमार उर्फ छोटू ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में खराब पड़े नल-जल और चापाकलों की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर नल-जल योजना बंद पड़ी है और चापाकल भी खराब है, जिससे लोगों को पेयजल के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से मांग की कि एक सप्ताह के भीतर सभी खराब नल-जल योजनाओं को दुरुस्त कराया जाए तथा खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत कर पेयजल संकट का समाधान किया ज...