समस्तीपुर, फरवरी 1 -- मोहनपुर। प्रखंड सूचना भवन में शनिवार को पंचायत समिति सदस्यों की सामान्य बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख अमर कुमार राज ने व संचालन बीडीओ निगम झा ने किया। बैठक में स्वास्थ्य, बिजली, आंगनबाड़ी, पेयजल से जुड़े मुद्दों पर सदस्यों ने खुलकर अपनी बात रखी और संबंधित विभागों की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। जलालपुर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सरिता सहनी ने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टरों को सप्ताह में कम से कम दो रोगी देखने की व्यवस्था, द्वितीय तल बनाने, शौचालय निर्माण की शिकायत की। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. अमित सिंह ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टरों की कमी है। फिर भी सभी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दो-दो दिनों के लिए रोस्टर तैयार किया गया है। इसे जल्द ही लागू किया ज...