संभल, फरवरी 18 -- पंवासा विकास खंड की ग्राम पंचायत ठाठी में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना वैध डिग्री और पंजीकरण के संचालित तीन झोलाछाप क्लीनिकों को मंगलवार को सील कर दिया। कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अन्य अवैध क्लिनिक संचालक अपने प्रतिष्ठान बंद कर मौके से फरार हो गए। स्वास्थ्य विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि ठाठी गांव में कुछ लोग बिना मान्यता प्राप्त डिग्री और पंजीकरण के गंभीर बीमारियों का इलाज कर रहे हैं। इन क्लिनिकों पर मरीजों को दवाएं और इंजेक्शन दिए जा रहे थे, जिससे उनके स्वास्थ्य के साथ जोखिम पैदा हो रहा था। शिकायतों के आधार पर विभागीय टीम ने औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान तीनों क्लिनिक संचालक न तो कोई मान्यता प्रमाण पत्र दिखा सके और न ही चिकित्सकीय योग्यता से संबंधित दस्तावेज प्रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.