गंगापार, फरवरी 19 -- विकास खंड कौंधियारा के ग्राम सभा पंवर में गुरुवार को पंचायत भवन में मेगा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में किसान रजिस्ट्रेशन, केवाईसी एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शौचालय, आवास, वृद्धा पेंशन, कन्या सुमंगला योजना के लिये आवेदन किए गए। कैंप में ग्राम सभा पंवर, पंवरी, चकसंगतदास, सुक्खु का पूरा आदि जगहों से किसान एवं लाभार्थी पहुंचे। पंचायत सहायक पंवर मोहम्मद असद सिद्दीकी ने बताया कि ग्राम सभा पंवर के 20 किसानों का रजिस्ट्रेशन तथा 25 कन्या सुमंगला योजना का फॉर्म भरा गया। मौके पर ग्राम प्रधान पंवर गेंदालाल कुशवाहा ग्राम प्रधान पंवरी कौशलेश यादव सीएचओ, एएनएम रजनी आशा सुषमा कुशवाहा, कायनात फातमा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.