बोकारो, मार्च 24 -- दामोदा। पंडित बागेश्वरी पांडेय सरस्वती विद्या मंदिर दुगदा में मंगलवार को विद्यालय की महिला कर्मचारियों के द्वारा दीप प्रज्वलन, पुष्पार्चन व वंदना किया गया। महिला कर्मचारी वसंती देवी व मीना देवी ने विद्यालय के केशव सभागार में विधिवत रूप से वंदना सभा में भाग लिया। संगीताचार्य विश्वनाथ दुबे व कृष्णा कुमारी ने सामूहिक रूप से प्रातः स्मरण, एकात्मकता सत्रोतम व एकता मंत्र का पाठ कराया। नवरात्रि के पावन अवसर पर संगीताचार्य ने मां दुर्गा के भजन को प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य वरुण चौधरी ने कहा कि विद्या भारती योजना में सभी को एक साथ लेकर चलने की परंपरा है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए आज वंदना सभा में विद्यालय की दो महिला कर्मचारियों को आमंत्रित किया गया। विद्यालय की व्यवस्था में महिला कर्मचारियों का विशेष योगदान होता है जो भै...