बलरामपुर, मार्च 25 -- जिले बुधवार को अचानक डीजल और पेट्रोल की किल्लत हो गई। सुबह दस बजते बजते अधिकतर पेट्रोल पंप संचालकों ने पंप बंद कर दिया। एक आध जो खुले थे वहां डीजल पेट्रोल लेने के लिए ग्राहक धक्कामुक्की कर रहे थे। बुधवार सुबह तक सब कुछ सामान्य था। दस बजते बजते डीजल पेट्रोल को लेकर जिले में हाहाकार मच गया। जिला मुख्यालय के अधिकतर पेट्रोल पंप सुबह दस बजे तक बंद हो चुके थे। तेल भराने वाले ग्राहक पंप से वापस लौट रहे थे। पंप पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ था। जो पंप खुले थे वहां ग्राहकों की भारी भीड़ थी। लोग वाहनों में पेट्रोल डलाने के लिए एक दूसरे से धक्का मुक्की कर रहे थे। ग्यारह बजे तक मुख्यालय और उसके आस पास के पंपों पर पेट्रोल खत्म हो चुका था। डीजल लेने के लिए लोग पंपो पर गैलन लेकर पहुचे थे। जिले के अलग अलग क्षेत्रो से मिली सूचना के...