गुड़गांव, मई 24 -- गुरुग्राम,दीपक आहूजा। गांव खेड़ा झांझरौला के जल शोधन संयंत्र के पंप हाउस से तीन-चार अज्ञात चोर टांसफार्मर की कॉइल और बिजली का सामान चोरी कर ले गए। सुरक्षा कर्मी मनीष का आरोप है कि उसकी और रविंद्र की ड्यूटी पंप हाउस पर है। 23 मई की रात को वह ड्यूटी पर थे। रात एक बजे अज्ञात लोगों ने उनके कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद साथ लगते कमरे का ताला तोड़कर बिजली का सामान चोरी कर लिया। 220 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर को तोड़कर कॉइल चुरा ली। इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...