नैनीताल, मार्च 21 -- नैनीताल। नैनीताल में शनिवार को अंडा मार्केट के पास पम्प हाउस के समीप में सुरक्षा दीवार अचानक ढह गई। जिसमें एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि दीवार गिरने से कोई चोटिल नहीं हुआ। बता दें कि बीते शुक्रवार को नैनीताल में मूसलाधार बारिश हुई थी। इधर, शनिवार को दिनभर बादल छाए रहे। इसी बीच पंप हाउस के पास की सुरक्षा दीवार भरभराकर गिर गई। सभासद मुकेश जोशी मंटू ने बताया कि सुरक्षा दीवार बारिश का पानी घुसने के कारण ढह गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...