भभुआ, मार्च 5 -- पटेल चौक से अष्टभुजी चौक जाने वाली सड़क किनारे बने पंप हाउस के पास फैली गंदगी से लोग परेशान स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से तत्काल सफाई और कचरा फेंकने वालों पर कार्रवाई की मांग की (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के पटेल चौक से अष्टभुजी चौक की ओर जाने वाले नहर पथ पर नल-जल योजना के तहत निर्मित पंप हाउस और पानी टंकी के आसपास कचरे का अंबार लगा हुआ है। स्थिति यह है कि पंप हाउस के दरवाजे के सामने इतना अधिक कचरा जमा है कि अंदर प्रवेश करना मुश्किल हो गया है। आसपास फैली गंदगी और उसकी दुर्गंध से स्थानीय लोग परेशान हैं। वह नगर परिषद की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पंप हाउस नियमित रूप से संचालित होता है और इसी से आसपास के मुहल्लों में पानी की आपूर्ति भी की जाती है। इसके बावजूद इसके आसपास सफाई की...