पंप संचालकों ने किया प्रदर्शन
बेगुसराय, मार्च 18 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री नल जल योजना से जुड़े पंप संचालकों ने बुधवार को प्रखंड मुख्यालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के पंप संचालकों ने मांगें नहीं पूरी होने पर आगामी 29 मार्च से पेयजलापूर्ति कार्य ठप कर देने का अल्टीमेटम भी दिया। मौके पर पंप संचालकों इंद्र कांत मिश्र,राधा सिंह,रणधीर कुमार ,राजों ठाकुर,संजय कुमार,नवीन कुमार,रोहन कुमार आदि ने बताया कि वेलोग विगत वर्ष 2020 से ही पंप संचालन कर अपने अपने वार्डों में पेयजलापूर्ति करते हैं। परन्तु विभाग द्वारा इस अवधि की मेंटनेंस राशि का भुगतान नहीं किया गया है। इन लोगों ने आरोप लगाया कि कोई अधिकारी व विभाग के कर्मी कभी झांकने भी नहीं जाते। किसी तरह की गड़बड़ी होने पर उनलोगों को आम जन का कोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.