पंप में उतरे करंट ने ली अधेड़ की जान
बलरामपुर, जून 17 -- रेहराबाजार, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवारीखेरा ग्राम पंचायत के मजरा महराजीपुर में बुधवार सुबह करंट लगने से एक अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार महराजीपुर निवासी 56 वर्षीय गंगाराम पुत्र बुधई का नया मकान बन रहा है, जहां इन दिनों प्लास्टर का कार्य चल रहा था। बुधवार सुबह करीब आठ बजे वह दीवारों की तराई के लिए नल में लगे टिल्लू पंप को चालू करने पहुंचे। जैसे ही उन्होंने स्विच ऑन किया व पंप और नल में उतरे करंट की चपेट में आ गए। करंट का झटका इतना तेज था कि मौके पर उनकी मौत हो गई। मृतक के भतीजे कर्ताराम ने बताया कि गंगाराम के तीन बेटे सूरज, रिंकू और प्रेम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.