पंप पर हथियार लेकर पहुंचे युवक, सेल्समैनों ने भागकर बचाई जान
बागपत, अप्रैल 19 -- बागपत। सराय-बिनौली मार्ग स्थित लुहारा गांव के पास पेट्रोल पंप पर आधा दर्जन युवक डंडे और फरसे लेकर पहुंच गए। डर के चलते सेल्समैन कमरे में घुस गए और कुंडी लगा ली। पेट्रोल पंप संचालक और अन्य लोगों के आने पर युवक धमकी देकर भगा निकले। पेट्रोल पंप संचालक अंकित निवासी रामनगर ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि 17 अप्रैल की दोपहर छह युवक बाइकों से पेट्रोल पंप पर पहुंचे। उनके हाथों में डंडे फरसे सहित अन्य धारदार हथियार थे। यह देख पंप पर काम कर रहे सेल्समैन डर गए और खुद को कमरे में बंद कर लिया। युवकों ने सेल्समैन को जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- पेट्रोल पंप से कुछ दूर पर लगी आग, मचा हड़कंप सेल्समैन ने गांव में फोन किया तो वहां से कई लोग पेट्रोल पंप पर पहुंचे। उन्हें देखकर युवक धमकी देकर फरार हो गए। युवकों का वीडियो पंप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.