कुशीनगर, अप्रैल 22 -- खड्डा। क्षेत्र में रसोई गैस की लाइन लगाने का सिलसिला अभी थमा ही नहीं था कि मंगलवार को कस्बे में स्थित तीन पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे पंप परिसर दो पहिया व चार पहिया गाड़ियों से भर गया, जहां संचालकों द्वारा उन्हें संभालना मुश्किल हो गया। इसके बाद मजबूर होकर संचालकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के आने के बाद ग्राहक कतार में खड़े होकर बारी-बारी से ईंधन लेने लगे। खड्डा कस्बे में स्थित तीन पेट्रोल पंपों पर चार दिनों से तेल भराने के लिए गाड़ियों की लंबी कतार लग रही है। यह भी पढ़ें- पंपों पर डीजल, पेट्रोल के लिए लगीं कतारें इधर एक-दो पेट्रोल पंप पर ईंधन नहीं होने से पंप बंद पड़ा था,जब सोमवार की शाम दोनों पंपों पर डीजल-पेट्रोल की खेप लेकर गाड़ियां पहुंची तो बड़ी संख्या में लोग गैलन, ...