झांसी, मार्च 26 -- अमेरिका ईरान इजरायल के बीच ठने युद्ध को लेकर अब तेल और गैस के हालात भले ही स्थिर बताए जा रहे हों, पर लोगों में अब इनकी कमी की बेचैनी होते साफ देखी जा रही है। इसी को लेकर पेट्रोल पंप पर कई बाइक्स की लाइन लगी दिखी। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी वायरल हो गए। हालांकि वहीं एनाउंसमेंट के जरिए तेल की भरपूर मात्रा भी बताई जा रही है। तेल गैस के भंडारण वाले देशों में चल रहे युद्ध के करीब 27 दिन गुजर चुके है। भारत में तेल गैस की आपूर्ति को लेकर अब लोग परेशान होते दिखने लगे है। जनपद के ब्लाक बंगरा में जियो पेट्रोल पंप पर दो पहिया वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सभी लोग यहां पेट्रोल भरवा रहे थे। उन्हें आशंका सता रही थी कि अब आगे पेट्रोल मिलने में दिक्कत खड़ी हो सकती है। कुछ लोग अपने ट्रैक्टर को लेकर भी पहुुंचे और उन्होंने फुल करा लिया।इन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.