पंप पर पेट्रोल लेने के लिए अफरातफरी
चाईबासा, जून 25 -- चाईबासा। शहर के गांधी मैदान के पास स्थित पेट्रोल पंप को छोड़कर सभी पंपों पर पेट्रोल नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बुधवार को पेट्रोल भरवाने के लिए गांधी मैदान के पास स्थित पेट्रोल पंप पर लोगों की भीड़ उमड़ी। इस पंप पर सुबह से ही पेट्रोल लेने वाले लोगों की भीड़ शुरू हो गई। बढ़ती भीड़ को देखते हुए पंप पर पुलिस जवान को को तैनात किया गया। यह स्थिति कब तक बनी रहेगी अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया। शहर के सभी पंपों पर डीजल मिल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.