सीतापुर, अप्रैल 3 -- सीतापुर, संवाददाता। इमलिया सुल्तानपुर के सैदापुर स्थित पेट्रोल पंप पर पहले तेल लेने के विवाद में दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। लोगों ने बीच-बचाव कर शांत करा दिया। इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक को बीच राह घेरकर लाठी से पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस छह नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।इमलिया सुल्तानपुर के सैदापुर निवासी योगेन्द्र अर्कवंशी के मुताबिक गुरुवार को वह कचनार स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल डलवाने गए थे। वह लाइन में खड़े थे तभी कचनार निवासी कुछ लोग आए पहले तेल लेने का दबाव बनाने लगे। विरोध पर कचनार के जानू, तस्लीम, आमिर, आफताब, इमरान, आहेद व दो अज्ञात लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद किसी तरह बचकर घर जाने लगा तो आरोपियों ने उसे बीच राह रोक लिया। गालियां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.