भभुआ, अप्रैल 27 -- लग्न के इस मौसम में बाराती-घराती के साथ आमजनों की बढ़ी परेशानी बोले प्रबंधक, गर्मी की वजह से परेशानी हो रही है, यह शीघ्र ठीक हो जाएगा (पेज तीन) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। लग्न के इस मौसम में कैमूर में सीएनजी गैस की भारी किल्लत हो गई है। इस कारण पंप पर वाहनों की लंबी कतार लग रही है और गाड़ियां बिना गैस भरवाए लौट रही हैं। आपूर्ति में कमी के कारण सीएनजी का संकट बढ़ गया है, जिससे ऑटो और टैक्सी चालकों को काफी परेशानी हो रही है। हालांकि इसपर पिछले दिनों चल रहे ईरान-इजराइल के बीच युद्ध का असर नहीं है। सीएनजी चालक अनुराग कुमार ने बताया कि वह सोमवार को शुकुलपिपरा स्थित पंप पर दोपहर में 2:00 बजे गया था। काफी देर तक वाहन खड़ा करने के बाद भी गैस नहीं मिली। वह लौट गया। अब बिना गैस के परिचालन नहीं होगा। अब गाड़ी को घर पर लगाने जा रहा हूं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.