लखीमपुरखीरी, अप्रैल 26 -- निघासन में शनिवार सुबह डीजल वितरण में देरी से नाराज किसानों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने ढखेरवा-निघासन रोड पर बैठकर जाम लगा दिया। सूचना पाकर पहुंचे कोतवाल ने पंप मैनेजर से बात कर बिक्री शुरू कराई। डीजल-पेट्रोल खरीदने लोगों का हूजूम पंपों पर जुट रहा है। इतनी भीड़ और मारामारी देख पंप कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल रहे हैं। सहालग के साथ ही खेतों में सिंचाई व ट्रैक्टरों के लिए ईंधन जुटाने को किसान पंपों पर लाइन लगा रहे हैं। आम दिनों की बनिस्बत पेट्रोल पंपों पर ईंधन की बिक्री बहुत ज्यादा होने से पंप मालिकों को रोज टैंकर मंगाने पड़ रहे हैं। यह भी पढ़ें- डीजल वितरण में देरी पर भड़के किसान, रोड जाम कर किया हंगामा कई पंप ईंधन न होने से बंद रहे। शनिवार सुबह ईंधन न मिलने से नाराज किसान जिओ पंप के सामने सड़क पर बैठ गए। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.