लातेहार, मई 4 -- बेतला प्रतिनिधि। क्षेत्र के शिवम जानकी पेट्रोल पंप पर वाहन चालकों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलने से लोग काफी परेशान हैं। इस संबंध में पंप मैनजर जयप्रकाश रजक ने बताया कि रविवार को कंपनी के द्वारा तेल की आपूर्ति नहीं होने से स्टॉक के अभाव में फ्यूल का वितरण पूरी तरह से बंद है। आपूर्ति होते ही पेट्रोल-डीजल का वितरण शुरू कर दिया जाएगा। नतीजतन वाहनों में ईंधन लेने के लिए अब लोगों को बरवाडीह या फिर दुबियाखाड़ जाना पड़ रहा है। वहीं पंप मैनेजर रजक ने मंगलवार तक कंपनी द्वारा तेल की आपूर्ति करा दिए जाने की संभावना जताई। यह भी पढ़ें- पेट्रोल पंप से गायब होने लगा पेट्रोल-डीजल, बढ़ने लगी परेशानी यह भी पढ़ें- डिपो बंद रहने से कुछ पंपों से खत्म हुई ईंधन यह भी पढ़ें- ग्रामीण क्षेत्रों के कई पंप ड्राई, ईंधन संकट गहराया

हिंदी हिन्दुस्तान की स...