गंगापार, फरवरी 26 -- गंगाघाट पकरी सेवार स्थित पंप नहर के मरम्मत व विस्तारीकरण का कार्य चल रहा है। 13 मार्च के बाद पिचिंग का कार्य होना है, इस देखते हुए नहर का संचालन 13 मार्च के बाद माह भर के लिए बंद कर दिया जाएगा। यह जानकारी पंप नहर के जेई मिथलेश ने देते हुए सभी पंप नहर से सिंचाई करने वाले सभी किसानों से 13 मार्च तक गेहूं सहित अन्य फसलों की सिंचाई का कार्य कर लें, जिससे किसानों को दिक्कत न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...