बलिया, अप्रैल 23 -- बलिया, संवाददाता। जनपद में तेल का संकट लगातार गहराता जा रहा है। हालांकि पहले की तुलना में गुरुवार को हालात कुछ समान्य रहे, लेकिन अभी भी समस्या बरकरार है। जिला मुख्यालय के साथ ही ग्रामीण इलाकों के दर्जनों पेट्रोल पंपों में से कई पर तेल नहीं उपलब्ध नहीं था। इसके चलते लोगों को परेशान होना पड़ा। जहां पर तेल पहुंच रहा है वहां उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग जा रही है। भीड़ होने की वजह से कर्मचारियों को भी परेशान होना पड़ रहा है। विभागी जिम्मेदारों की माने तो जनपद में पहले की तुलना में करीब 20 से 30 फीसदी तक डीजल और पेट्रोल की डिमांड बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- अधिकारियों का दावा आज से सामान्य हो जाएगी ईंधन की किल्लत यही कारण है कि कई पंप ड्राई हो जा रहे हैं। पिछले दो-तीन दिनों से डीजल और पेट्रोल की किल्लत से लोग जूझ रहे है। कुछ पेट्...