मिर्जापुर, जून 14 -- जिगना। कार्यदाई संस्था लघु डाल नहर खंड से संचालित नहरों में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। इससे नहरों के सिंचित एरिया में धान की नर्सरी उगाने के लिए किसान हलकान हैं। यहां तक कि नहरों में पानी न छोड़ने से आसपास के तालाबों को भी इस वर्ष गर्मी के मद्देनजर नहीं भरा जा सका। इससे छुट्टा पशुओं के समक्ष पेयजल की गंभीर समस्या खड़ी हो गयी है। पानी के तलाश में छुट्टा पशु गांवों में पहुंच जा रहे है। जिलाधिकारी के फरमान के बावजूद लघु डाल नहर प्रखण्ड के इंजीनियर पम्प कैनाल को अभी तक संचालित नहीं किए। हालत यह है कि सिंचाई का सीजन आरंभ होने के एक पखवाड़े बाद भी अभी तक गंगा नदी में बार्ज से तट पर स्थित हौज तक पाइप लाइन जोड़ने का काम अधर में छोड़ दिया गया है। इधर उधर बिखरी हुई पाइप लाइन किसानों को मुंह चिढ़ा रही है। हरगढ़ (प्रथम) एवं (द्वि...