पंप कैनाल चालू कराने की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन
मिर्जापुर, जुलाई 31 -- चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। अदलपुरा पंप कैनाल दो वर्षों से बंद होने से नाराज किसानों ने शुक्रवार को नहर स्थल पर प्रदर्शन कर जल्द पानी छोड़े जाने की मांग की। किसानों का कहना है कि धान की रोपाई प्रभावित हो रही है, लेकिन सिंचाई विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे किसान बल्लम सोनकर ने आरोप लगाया कि गंगा से पानी लाने के लिए बालू हटाने के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए गए, मशीनें भी लगाई गईं, लेकिन खेतों तक एक बूंद पानी नहीं पहुंचा। उन्होंने सरकारी धन के दुरुपयोग की जांच कराने की मांग की।किसान राजाराम ने कहा कि पिछले दो वर्षों से नहर में पानी नहीं छोड़ा गया। हर बार अधिकारियों की ओर से सिर्फ आश्वासन मिलता है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। वहीं कुशहा गांव के किसान प्रकाश मिश्र ने आरोप लगाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.