शाहजहांपुर, मार्च 17 -- अल्हागंज। राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-730सी पर हुल्लापुर चौराहे के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाकर निकल रही ओमिनी कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक खिड़की खोलकर बाहर कूद गया और मौके से भाग निकला। पेट्रोल पंप के सामने कार में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। पेट्रोल पंप कर्मियों ने खतरे को देखते हुए ट्रैक्टर की मदद से कार को पंप से दूर हाईवे पर खींचने का प्रयास किया। इसी दौरान कार में जोरदार धमाका हो गया, जिससे मौके पर दहशत फैल गई। कुछ ही देर में कार पूरी तरह आग की चपेट में आ गई। घटना के कारण हाईवे पर लगभग एक घंटे तक यातायात रुक गया और दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। करीब एक घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

हिंदी हिन...