फरीदाबाद, जून 1 -- बल्लभगढ़,अशेाक जैन। गांव मौजपुर स्थित एक सीएनजी पंप पर कर्मचारियों के साथ मारपीट और जानलेवा हमला करने के मामले में थाना छायंसा पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जांच में शामिल किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। आरोपियों की पहचान गांव छायंसा निवासी राहुल, टिंकू और हिमांशु के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा जल्द ही मामले का चालान तैयार कर अदालत में पेश किया जाएगा。

घटना का विवरण पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार गांव गढ़खेड़ा निवासी श्याम सुंदर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 21 मई की रात करीब 9 से 9:30 बजे के बीच एक ऑटो चालक सीएनजी भरवाने के लिए पंप पर आया था। गैस भरवाने के बाद उसने भुगतान करने से इंकार कर दिया और वहां मौजूद कर्मचारी देवराज के साथ बहस करने लगा।...