उरई, फरवरी 25 -- जालौन। तहसील क्षेत्र के ग्राम भदवा में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। गांव में स्थापित पानी की टंकी से पूरे गांव में पेयजल की आपूर्ति की जाती है, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि पंप ऑपरेटर की मनमानी के कारण लोगों को नियमित पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार टंकी पर तैनात पंप ऑपरेटर बबलू कुमार वर्मा निर्धारित समय पर पानी की सप्लाई चालू नहीं करते है। जब भी कोई ग्रामीण पानी की समस्या को लेकर उनसे बात करता है तो वह गाली-गलौज पर उतर आते हैं और टंकी बंद रखने की धमकी देते हैं। इससे गांव के लोग, खासकर महिलाएं और बुजुर्ग, पेयजल के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हो रहे हैं। गांव के रामवीर वर्मा, वीरेंद्र, लल्लन सिंह पटेल, होरीलाल, मुन्ना, विवेक, मुनेश बराह और सुखई पटेल सहित कई ग्रामीणों ने आरोप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.