देहरादून, फरवरी 26 -- पौड़ी। उत्तराखण्ड जल संस्थान को श्रीनगर, श्रीकोट और शक्ति विहार शाखा से हटाए गए 38 आउटसोर्स कर्मचारियों के समर्थन में चल रहे धरने के बीच पंप ऑपरेटर सुरजीत डोबरियाल को 15 दिन अनुपस्थित दर्शाकर सेवा से हटाने का मामला तूल पकड़ने लगा। डोबरियाल ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि संबंधित अवधि में उनकी उपस्थिति लॉग बुक में दर्ज है और यह कार्रवाई विभागीय अधिकारियों के इशारे पर की गई है। बकाया भुगतान और पुनर्बहाली की मांग को लेकर दी गई। गुरुवार को जल संस्थान के पौड़ी, टिहरी, देवप्रयाग, कोटद्वार और रुद्रप्रयाग समेत विभिन्न डिविजनों से संविदा कर्मचारी मुख्यालय पौड़ी पहुंचे। कर्मचारियों ने 38 आउटसोर्स कर्मियों के साथ डोबरियाल की बहाली और अधिशासी अभियंता को हटाने की मांग उठाई। इस दौरान उत्तराखंड क्रांति दल के जिला अध्यक्ष अर्ज...