गोंडा, अक्टूबर 5 -- गोण्डा, संवाददाता। जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण पेयजल व्यवस्था संभाल रहे पंप ऑपरेटरों ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्राम ऑपरेटर संघ के बैनर तले ऑपरेटरों ने कहा कि उन्हें महज चार हजार रुपये मानदेय मिल रहा है, जिससे मौजूदा महंगाई में परिवार चलाना मुश्किल है। डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में पंप आपरेटरों ने मानदेय बढ़ाकर कम से कम 20 हजार रुपये करने की मांग की। ऑपरेटरों ने समान काम-समान वेतन, स्थायी कर्मचारी का दर्जा, पीएफ, दुर्घटना बीमा और अन्य सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं देने की मांग की। पानी की टंकियों के कर्मचारियों को आउटसोर्सिंग में शामिल करने, भ्रष्टाचार रोकने और बिना कारण किसी ऑपरेटर को न हटाने की भी मांग की गई। इस दौरान संतोष कुमार तिवारी, डब्लू तिवारी, निजामुद्दीन, साहब, जय प्रकाश वर्मा, प्राचीन पांड...