गौरीगंज, सितम्बर 10 -- अमेठी। जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्यरत पंप ऑपरेटरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से पंप ऑपरेटरों ने मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप निश्चित मजदूरी के साथ आउटसोर्सिंग व्यवस्था में शामिल किए जाने की मांग की गई। पंप ऑपरेटरों ने बताया कि वे गांवों में पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए करीब चार वर्षों से पंप हाउस के संचालन एवं रखरखाव का कार्य कर रहे हैं। उन्हें निजी कंपनियों के माध्यम से वेतन दिया जाता है। लेकिन वेतन कम होने के साथ ही समय पर भुगतान की समस्या बनी रहती है। यह भी पढ़ें- निश्चित मजदूरी के साथ आउटसोर्सिंग व्यवस्था में शामिल किए जाने की मांग अब मुख्यमंत्री द्वारा आउटसोर्सिंग के माध्यम से निश्चित मजदूरी दिए जाने की घोषणा से उम्मीद जगी है। ऑपरेटरों ने डीएम से उनकी ...