गौरीगंज, अगस्त 26 -- अमेठी। संवाददाता जल निगम में तैनात पंप ऑपरेटरों ने वेतन कटौती और अधिक ड्यूटी लिए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार को अधिशासी अभियंता को सामूहिक ज्ञापन सौंपा। ऑपरेटरों ने बताया कि वर्तमान में उन्हें करीब आठ हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिल रहा है। अब नई कार्यदायी संस्था की ओर से वेतन घटाकर 6,500 रुपये करने का दबाव बनाया जा रहा है।ऑपरेटरों ने कहा कि इतनी कम राशि में परिवार का खर्च चलाना मुश्किल है। उन्होंने सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी के अनुसार वेतन दिलाने के साथ ही समय से भुगतान कराने की मांग की। कर्मचारियों का आरोप है कि कई बार वेतन समय से उनके खातों में नहीं पहुंचता है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: पंप ऑपरेटरों ने अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन ऑपरेटरों ने आर...