पंप्ड स्टोरेज परियोजनाओं का काम तेज गति से हो पूरा : नंदी
लखनऊ, मार्च 17 -- औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी ने पंप्ड स्टोरेज पावर (पीएसपी) परियोजनाओं का काम तेज गति से पूरा कराने का निर्देश दिया है। इन्वेस्ट यूपी कार्यालय में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में उन्होंने स्वीकृत पीएसपी परियोजनाओं की प्रक्रियागत बाधाओं को समय से दूर किए जाने समेत अन्य निर्देश दिए।मंत्री ने कहा कि यह परियोजनाएं न केवल राज्य की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को नई ऊंचाई प्रदान करेंगी, बल्कि प्रदेश के ऊर्जा भंडारण तंत्र को भी मजबूती देंगी। उन्होंने परियोजना डेवलपर्स को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मंत्री ने वन और राजस्व अभिलेखों की विसंगतियों को तत्काल दूर करने, विभागों को आपसी समन्वय से ठोस कार्ययोजना बनाने तथा भूमि आवंटन की बाधाएं दूर किए जाने का निर्देश भी दिया।बैठक में 10 प्रमुख पीएसपी डेवलपर्स के प्रतिनिधियों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.