नई दिल्ली, मई 17 -- नोएडा, उदय सिंह। जिले के पंपों पर वाहन चालकों की मांग के अनुसार पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है। मगर ड्रम में डीजल लेकर जाने वाले ग्राहकों के लिए एक सीमा तय कर दी है। उन्हें एक बार में 200 लीटर से अधिक डीजल नहीं दिया जा रहा। 200 लीटर की सीमा केवल डीजल के लिए ही लागू है। हालांकि, तेल कंपनियों ने ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया है। जिले में एचपी, बीपी और आईओसी के 85 पंप है। इन पंपों से रोजाना आठ लाख लीटर पेट्रोल की खपत होती है। वहीं साढ़े आठ लाख लीटर डीजल की खपत होती है। कुछ दिनों पहले पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से दस प्रतिशत तक ईंधन की मांग बढ़ गई थी। अब पेट्रोल-डीजल के दाम में तीन-तीन रुपये की वृद्धि होने से मांग सामान्य हो गई है। अब लोग वाहनों की टंकी को फुल नहीं भरवा रहे हैं, जिनको वाहनों की टंकी फुल करानी थी, वह करा चुके हैं...