गोपालगंज, जून 30 -- गोपालगंज। जिले में पिछले 15 दिनों से सीएनजी की खेप नहीं पहुंचने के कारण सीएनजी गैस के लिए हाहाकार मचा हुआ है। स्थिति यह है कि सीएनजी के अभाव में सैकड़ों वाहन खड़े हो चुके हैं, जिससे उनके चालकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

सीएनजी पंपों की स्थिति जानकारी के अनुसार जिले में सीएनजी की बिक्री के लिए एनएच-27 पर भठवा, एसपी कोठी, सोनबरसा तथा महम्मदपुर ओवरब्रिज के समीप पंप स्थापित हैं। इसके अलावा महम्मदपुर-मलमलिया पथ के देवकुली, शहर के चिराईघर के पास तथा गोपालगंज-मीरगंज मुख्य पथ पर भी सीएनजी पंप संचालित हैं। लेकिन पिछले 15 दिनों से सीएनजी की खेप नहीं पहुंचने के कारण सभी पंपों पर 'नो सीएनजी' का बोर्ड लगा दिया गया है।

चालकों की परेशानियाँ बरौली के नवादा गांव के मिंटू सिंह, गोपालगंज के जमशेद आलम तथा कुचायकोट के ब्...