मैनपुरी, मार्च 30 -- युद्ध का असर डीजल और पेट्रोल की कमी पैदा करने लगा है। मैनपुरी में गैस की किल्लत पहले से चल रही है। उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद समय पर आपूर्ति नहीं मिल पा रही। यही स्थिति अब पेट्रोल और डीजल को लेकर भी पैदा हो गई है। सोमवार को शहर, कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की किल्लत नजर आयी। हालांकि जिला प्रशासन ने विभिन्न तेल कंपनियों को डीजल और पेट्रोल की कमी न होने देने और आवश्यक आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पत्र लिखे हैं। शहर के कुछ पेट्रोल पंपों पर मथुरा से सप्लाई समय पर न मिल पाने के चलते कमी होने की बात सामने आयी है। डीजल और पेट्रोल की कमी नहीं है जिला प्रशासन ये बात पिछले कई दिनों से कह रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा ने बताया कि पिछले दो दिनों से क्लोजिंग चल रही है। बैंकों म...