गढ़वा, मई 4 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिले में ज्यादातर पेट्रोल पम्पों पर पेट्रोल-डीजल की खरीद पर अघोषित रोक लगा दी गई है। कहीं सिर्फ 100 तो कहीं सिर्फ 200 रुपए तक का ही पेट्रोल दिया जा रहा है। सीधे-सीधे अधिक खरीदारी रोक दी गयी है। हालांकि इस संकट के बीच अब भी कई पेट्रोल पम्प हैं, जहां वाहनों की टंकी फुल कराने की सुविधा दी जा रही है। यह भी पढ़ें- रिलायंस के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल देने की सीमा तयपेट्रोल और डीजल की खरीदारी पर रोक पेट्रोल पम्प पर भी गैलन अथवा केन में पेट्रोल या डीजल देने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यानी सभी पेट्रोल पम्पों पर किसी न किसी रूप में खरीदारी की सीमा निर्धारित कर दी गयी है। इस प्रकार की व्यवस्था इसलिए की जा रही है कि आने वाले दिनों में कहीं किसी बड़ी समस्या का सामना करने की नौबत न आ जाए।पेट्रोल पंपों की स्थिति जिला मुख्य...