देवरिया, मार्च 29 -- देवरिया, निज संवाददाता। तीसरे दिन पेट्रोल पंपों पर लोगों को राहत मिली। अधिकांश पेट्रोल पंपों पर सामान्य दिनों की तरह लोग डीजल, पेट्रोल भराते रहे। कुछ ही जगहों पर पेट्रोल और डीजल के लिए सुबह भीड़ रही। शनिवार को पूंजी के अभाव में बंद पेट्रोल पंपों की संख्या महज चार रही। जबकि क्रेडिट पर तेल नहीं मिलने से गुरूवार को 15 पेट्रोल पंप ड्राई हो गये थे। जनपद में तीन-चार दिनों तक पेट्रोल, डीजल लेने को पंपों पर सुबह से शाम तक लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी। गुरूवार को पेट्रोल पंपों पर डीजल, पेट्रोल लेने को सुबह से ही दो पहिया, चार पहिया वाहनों की लंबी कतार लग गयी। कई जगहों पर पुलिस की मौजूदगी में वितरण कराना पड़ा। इसके बाद प्रशासन सख्त हुआ और आपूर्ति विभाग से लेकर तहसील के अधिकारी पंपों का निरीक्षण करने लगे। वहीं कंपनियों द्वारा उधा...