पंपों पर नो पेट्रोल-डीजल की लटक रहीं तख्तियां
मऊ, मई 19 -- मऊ, संवाददाता। जिले में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पेट्रोल-डीजल की समस्या बढ़ रही है। पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति कम होने से दोहरीघाट से लेकर मऊ बलिया मोड़ तक लगभग 15 से अधिक पंप ड्राई हो गए हैं। पंपों पर नो पेट्रोल-डीजल की तख्तियां लटक रही हैं। इस वजह से वाहन चालकों, किसानों, व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर लोगों को घंटों लाइन में लगकर पेट्रोल-डीजल लेना पड़ रहा है, जबकि कई उपभोक्ताओं को दूसरे कस्बों और बाजारों तक भटकना पड़ रहा है। प्रशासनिक जानकारों की माने तो पहले की अपेक्षा आपूर्ति 30 फीसदी कम होना प्रमुख कारण बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- पेट्रोल पंपों पर नो पेट्रोल-डीजल की लटक रही तख्तियां जनपद के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में ईंधन संकट का असर साफ दिखाई दे रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.