चतरा, जून 2 -- चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिला मुख्यालय सहित पूरे चतरा क्षेत्र में पेट्रोल की भारी किल्लत से हाहाकार मचा हुआ है। वर्तमान में स्थिति यह है कि शहर के किसी भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पेट्रोल खत्म होने की खबर फैलते ही पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, लेकिन कुछ ही देर में "नो स्टॉक" के बोर्ड टांग दिए गए। हालांकि, राहत की बात बस इतनी है कि कुछ पंपों पर डीजल की सीमित आपूर्ति अभी हो रही है, लेकिन पेट्रोल गाड़ियों के पहिए पूरी तरह थम गए हैं। इस किल्लत से सबसे ज्यादा मार नौकरीपेशा और ऑफिस जाने वाले लोगों पर पड़ी है। समय पर दफ्तर, स्कूल और कॉलेज पहुंचने के लिए लोग एक से दूसरे पंप के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें मायूसी ही हाथ लग रही है। कड़कड़ाती धूप में लोग...