दरभंगा, अप्रैल 1 -- सिंहवाड़ा। प्रखंड क्षेत्र स्थित विभिन्न पेट्रोल पंपों पर मंगलवार को स्थिति सामान्य रही। डीजल-पेट्रोल लेने वाले लोग अन्य दिनों की तरह आते-जाते रहे। जिसको जितने तेल की दरकार रही उतने की आपूर्ति होती रही। मब्बी-कमतौल एसएच किनारे स्थित हरिहरपुर, कमतौल कोठी, कमतौल पेट्रोल पंप सहित अन्य पेट्रोल पंपों पर सामान्य रूप से तेल लेने वालों की आवाजाही होती रही। कई पेट्रोल पंपों पर तेल लेने वालों का इंतजार पेट्रोल बेचने वाले कर्मी करते रहे। अतरबेल-भरवाड़ा एसएच किनारे सिंहवाड़ा, कटाशा व भरवाड़ा में तेल लेने वाले लोग आते-जाते रहे। मब्बी-कमतौल एसएच किनारे सिरहुल्ली में स्थित पेट्रोल पंप के संचालक डॉ. रामप्रवेश ठाकुर ने बताया कि डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.