फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 22 -- अमृतपुर। गंगापार के कई पेट्रोल पंपो पर डीजल, पेट्रोल लेने को वाहन स्वामियों की लाइन लग गयी। इससे पंपो पर अफरा तफरी जैसा माहौल दिखायी पड़ा। लोगों को काफी प्रतीक्षा के बाद लाइन लगाकर पेट्रोल और डीजल मिल सका। लोगों का कहना हैकि कई दिनों से पंपो पर भीड़ हो रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फोटो 18परिचय- अमृतपुर के पेट्रोल पंप पर डीजल, पेट्रोल लेने को जुटे लोग।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...